05-Aug-2021 09:45 PM
4609
भरतपुर । भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाली एक महिला ने संचालकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है। पीड़िता कर्नाटक की रहने वाली है और वह एक आईटी कंपनी में इंजीनियर थी। जानकरी के मुताबिक, पिछले साल वह घूमने के लिये जयपुर आई थी और लॉकडाउन की वजह से यहां फंसकर रह गई थी। उसके पास रुपये खत्म होने पर उसे भरतपुर के सेठ हजारीलाल आनंद धाम वृद्धाश्रम में पहुंचा दिया गया था। वह तभी से वह मथुरा मार्ग पर संचालित वृद्धाश्रम में रह रही हैं। आरोप है कि तभी से संचालक अनिल गोयल महिला के साथ यौन शोषण कर रहा है।
इस मामले में उद्योग नगर थाना प्रभारी महेंद्र राठी ने बताया कि पीड़िता के अनुसार उसके माता-पिता पहले ही गुजर गए थे। उसकी एक बहन है। उसकी शादी हो चुकी है। लेकिन पीड़िता ने शादी नहीं की। पीड़िता ने बताया कि उसने कई शहरों का भ्रमण किया था। उसके बाद वह जयपुर में एक पेईंग गेस्ट के बतौर एक घर में रह रही थी। इस बीच कोरोना के कारण लॉकडाउन लग गया। वहीं उसके पास रुपये खत्म हो गये। उसके बाद वहां उसका वहां शोषण करने की कोशिश हुई तो उसने पुलिस से संपर्क कर अपना बचाव किया। बाद में उसे भरतपुर के वृद्धाश्रम में शिफ्ट कर दिया गया था। पीड़िता का आरोप है कि वृद्धाश्रम में संचालक अनिल गोयल ने उसे मदद का लालच दिया और उसके बाद उसने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। यह सिलसिला कई महीनों तक चला। महिला का आरोप है कि वृद्धा आश्रम के संचालक अनिल कुमार ने अपने लालच के लिए उसे कई बार अधिकारियों के लिए भी पेश करने की कोशिश की थी। वह अपने किसी निजी स्वार्थ के चलते एक बार उसे यूआईटी कार्यालय भी लेकर गया था। संचालक जिस अधिकारी के पास महिला को लेकर गया था उसका नाम भी महिला ने रिपोर्ट में दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अनिल कुमार महिला पर दबाव बनाता कि वह अधिकारियों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उनसे काम को निकलवाये, लेकिन महिला ने जब इस बात से मना कर दिया तो आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जयपुर - जोधपुर..///..the-operator-of-the-old-age-home-was-accused-of-sexual-abuse-the-police-arrested-309845