22-Dec-2021 11:46 PM
4887
जम्मू 22 दिसंबर(AGENCY) कांग्रेस नेता एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य में सरकार ना होने की स्थिति भी वह खुश हैं और ठेकेदार बनकर सभी प्रकार का ठेके ले रहे हैं।
श्री आजाद ने डोडा जिले के भादेरवाह शहर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा के नेता इसलिए खुश हैं क्योंकि उनको दोनों तरफ से फायदा हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मंत्री या विधायक होते थे लेकिन आज सब ठेकेदार हो गये हैं और सभी ठेका लेना चाहते हैं। भाजपा के नेता पंच हो या सरपंच सभी बिजली, रोड़, विकासात्मक या ढ़ांचागत परियोजनाओं के ठेका लेने के पीछे दौड़ लगा रहे हैं।
श्री आज़ाद ने कहा कि भाजपा ने पहले पीडीपी के साथ 2015 में गठबंधन की सरकार बनाई थी फिर सरकार चलाने की कोशिश की। भाजपा राज्य में सरकार बनाने के लिए उत्सुक है, लेकिन सरकार कैसे चलाई जाये इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता के हित में तत्काल चुनी हुई सरकार की जरुरत है।...////...