टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए अलबम करेंगी अक्षरा सिंह
07-Jan-2022 02:32 PM 5294
मुंबई, 07 जनवरी (AGENCY) भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री-सिंगर अक्षरा सिंह टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए अलबम करेंगी। बॉलीवुड रैपर बादशाह के चार्ट बस्टर गाना पानी-पानी के भोजपुरी संस्करण में धूम मचाने के बाद अक्षरा सिंह अब मशहूर म्यूजिक कम्पनी टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए अलबम करने वाली है। अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से टिप्स के मालिक गिरीश कुमार और सारेगामा म्यूजिक के सीएमडी विक्रम मेहरा के साथ वाली फ़ोटो पोस्ट की है, जो तेजी से वायरल भी हो रही है। अक्षरा की इस मुलाकात को लेकर कहा जा रहा है कि वह जल्द ही इस बैनर में काम करती नज़र आएंगी। अक्षरा ने इस मुलाकात को लेकर खुशी जाहिर की है, जो इस बात का संकेत भी है कि अक्षरा सिंह की यह मुलाकात बेहद खास रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^