तिरुपति मंदिर में चढ़ने वाला चर्बी से तैयार प्रसाद घिनौना कृत्य : रविंद्र पुरी
20-Sep-2024 10:20 PM 1306
प्रयागराज,20 सितंबर (संवाददाता) तीर्थराज प्रयाग के साधु-संतों ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में प्रसाद के रूप में भगवान को प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किये जाने वाला प्रसाद “लड्डू” जानवरों की चर्बी और मछली के तेल से बने होने की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए इसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने घिनौना कृत्य बताया है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में चढ़ने वाले लड्डू प्रसाद में मछली के तेल और जानवरों की चर्बी म‍िलना धार्मिक रूप से घिनौना और घृणित कृत्य है। इस तरह के बर्ताव को अब साधु संत कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह कोई साधारण घटना नहीं हैं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली है। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी को कड़े से कड़ा दंड मिलना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^