तिवारी, मजूमदार के अर्धशतक, सौराष्ट्र का अब भी पलड़ा भारी
18-Feb-2023 09:59 PM 1629
कोलकाता, 18 फरवरी (संवाददाता) बंगाल ने कप्तान मनोज तिवारी (57) और अनुस्तूप मजूमदार (61) के अर्द्धशतकों की मदद से सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन शनिवार को मैच में कुछ हद तक वापसी कर ली, लकिन बंगाल की टीम अब भी 61 रन से पिछड़ा हुआ है और सौराष्ट्र का अब भी पलड़ा भारी है। बंगाल ने सौराष्ट्र को पहली पारी में 404 रन पर ऑलआउट करने के बाद स्टंप्स तक चार विकेट के नुकसान पर 169 रन बना लिए। तिवारी 57 रन के स्कोर पर नाबाद हैं जबकि शाहबाज अहमद (13) उनका साथ निभा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^