तिवारी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र
27-Dec-2024 08:44 PM 9092
नयी दिल्ली 27 दिसम्बर (संवाददाता) उत्तर- पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र की बदहाली को लेकर प्रदेश सरकार के विरुद्ध आरोप पत्र जारी किया और श्री केजरीवाल पर विकास के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। यमुना विहार स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने दिल्ली सरकार पर विकास में धोखाधड़ी का आरोप लगाया और कहा कि सभी 10 विधानसभा में विकास का अभाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा के तीन विधायकों के पूरे प्रयास के बाद भी प्रदेश सरकार ने उनके क्षेत्रों में भी उम्मीद के मुताबिक विकास कार्य शुरू नहीं होने दिये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^