टोक्यो में दूसरा भारत-जापान वित्त संवाद संपन्न
09-Sep-2024 10:04 PM 6840
नयी दिल्ली 09 सितंब (संवाददाता) जापान के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के वित्त उप मंत्री अत्सुशी मिमुरा तथा भारत के वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग के सचिव अजय सेठ ने टोक्यो में दूसरा भारत-जापान वित्त संवाद में भाग लिया जिसमें भारत में निवेश के और विस्तार की दिशा में विभिन्न वित्तीय विनियामक मुद्दों पर चर्चा की गई। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि छह सितंबर को आयोजित इस संवाद में जापानी प्रतिनिधिमंडल में वित्त मंत्रालय तथा वित्तीय सेवा एजेंसी के प्रतिनिधि शामिल थे। चर्चा में भारतीय पक्ष से वित्त मंत्रालय, भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी), पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण, भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण तथा अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^