टोक्यो में विमान में लगी आग, करीब 400 लोगों को बचाया
02-Jan-2024 08:01 PM 6950
टोक्यो, 02 जनवरी (संवाददाता) जापान की राजधानी टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर जापान एयरलाइंस के विमान में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया है। चालक दल के सदस्य और यात्रियों सहित विमान में करीब 400 यात्री सवार थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जापानी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एयरपोर्ट स्टाफ और फायर ब्रिगेड की ओर से आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। फायर ब्रिगेड के मुताबिक रनवे पर कोस्ट गार्ड विमान और यात्री विमान के बीच टक्कर हो गई थी। इस बीच जापान के परिवहन और पर्यटन मंत्रालय ने कहा है कि, मामले की तुरंत जांच की जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^