तोमर सीपीए के भारत क्षेत्र सम्मेलन में हुए शामिल
23-Sep-2024 08:40 PM 6362
भाेपाल, 23 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने आज दिल्ली में आयोजित 10 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के भारत क्षेत्र सम्मेलन में सहभागिता की और सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में विधायिका की भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की। राज्यसभा के उपसभापति हरवंश, राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष एवं विधासभाओं के प्रमुख सचिव भी उपस्थित थे। सम्मेलन में मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव ए.पी.सिंह एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^