तोमर, सिंधिया और प्रहलाद पटेल ने भाजपा की जीत पर जनता का आभार जताया
03-Dec-2023 10:28 PM 2868
भोपाल, 03 दिसंबर (संवाददाता) केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रहलाद पटेल ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश की जनता का आभार और भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। श्री तोमर ने सोशल मीडिया एक्स पर विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, विश्वसनीयता और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण प्राप्त हुई है। यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किये गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का समर्थन है। मध्यप्रदेश में भाजपा को मिली ऐतिहासिक महाविजय के लिए प्रदेश की जनता जनार्दन का हार्दिक आभार और कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^