त्रिभुवन को हराकर क्वार्टरफाइनल में चेन्नईयिन
14-Aug-2023 09:55 PM 3484
गुवाहाटी, 14 अगस्त (संवाददाता) चेन्नईयिन एफसी ने डूरंड कप 2023 में अपना दबदबा जारी रखते हुए सोमवार को यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में त्रिभुवन आर्मी के खिलाफ 3-0 की शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पहला गोल 22वें मिनट में फारुख चौधरी ने कॉनर शील्ड्स के सटीक पास की मदद से किया। इसके बाद रहीम अली ने 39वें मिनट में पेनल्टी स्पॉट से गोल जमाकर चेन्नईयिन की बढ़त दोगुनी की, जबकि राफेल क्रिवेलारो ने 83वें मिनट में गोल करके चेन्नईयिन की जीत पर मुहर लगाई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^