त्रिदेव के प्रदर्शन के 34 साल पूरे होने पर भावुक हुये जैकी श्राफ
07-Jul-2023 09:58 PM 5908
मुंबई, 07 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड के माचो हीरो जैकी श्राफ अपनी सुपरहिट फिल्म त्रिदेव के प्रदर्शन के 34 साल पूरे होने पर भावुक हो गये।गुलशन राय निर्मित और राजीव राय निर्देशित फिल्म त्रिदेव 07 जुलाई 1989 को प्रदर्शित हुयी थी। त्रिदेव में सन्नी देओल, नसीरउद्दीन साह, जैकी श्राफ, माधुरी दीक्षित, सोनम, संगीता बिजलानी, अमरीश पुरी और अनुपम खेर ने मुख्य भूमिका निभायी थी। त्रिदेव के प्रदर्शन के 34 साल पूरे होने पर जैकी श्राफ भावुक हो गये। जैकी श्राफ ने त्रिदेव की पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए सेट से माधुरी दीक्षित, सनी देओल और टीम के अन्य कलाकारों के साथ अनदेखी तस्वीरें साझा की। जैकी श्रॉफ ने पोस्ट को कैप्शन दिया, त्रिदेव के 34 साल, फिल्म के लिए अपनी भावना और सराहना व्यक्त करते हुए जिसने उनके करियर पर एक अमिट छाप छोड़ी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^