त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी मिजोरम के राज्यपाल का भी कार्यभार संभालेंगे
26-Sep-2024 09:59 PM 8953
नयी दिल्ली, 26 सितंबर (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति की अनुपस्थिति में त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को मिजोरम के राज्यपाल का कार्यभार संभालने को कहा है। राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रपति ने त्रिपुरा के राज्यपाल को अपने कर्तव्यों के अलावा, मिजोरम के राज्यपाल की अनुपथिति में उनके कार्यों का भी निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है। रिपोर्ट के अनुसार मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति बीमारी के कारण अवकाश पर हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^