त्रिपुरा के राज्यपाल ने किये रामलला के दर्शन
09-May-2024 07:37 PM 6276
अयोध्या, 09 मई (संवाददाता) त्रिपुरा के राज्यपाल एन इन्द्रसेन रेड्डी ने श्रीरामजन्मभूमि पर दिव्य और भव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया। रामलला का दर्शन करने के बाद राज्यपाल ने पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए कहा कि वह अपने स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में रामलला का दर्शन करने आये हैं।अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिये कई वर्षों से प्रयास कर रहे थे। आज सौभाग्य मिला है कि रामलला का दर्शन हुआ है। मेरे माता-पिता कारसेवा के समय पर अयोध्या आये थे, लेकिन वह रामलला का दर्शन नहीं कर पाये थे। उन्होंने कहा “ अब वे इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी स्मृति में उनके तरफ से मैं भी रामलला का दर्शन कर रहा हूं। मंदिर बन गया है। भगवान श्रीराम को टीवी में देखता था, आज प्रत्यक्ष रूप से रामलला का दर्शन किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^