तुर्की में फिर भूकंप का झटका
07-Feb-2023 05:28 PM 6995
इस्तांबुल 07 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) तुर्की में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप के झटकों के बाद मंगलवार को फिर भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.4 मापी गयी। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे ने यह जानकारी दी। भूकंप का केन्द्र 38.11 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 38.66 डिग्री पूर्वी देशांतर तथा जमीनी सतह से 6.83 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। गौरतलब है कि देश के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद तुर्की के 10 प्रांतों में कम से कम 3,432 लोग मारे गए और 21,103 घायल हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^