त्योहारी मांग से खाद्य तेलों में तेजी, चीनी-गुड़ महंगा
20-Oct-2024 12:44 PM 1354
नयी दिल्ली 20 अक्टूबर (संवाददाता) विदेशी बाजारों में गिरावट के बावजूद के बावजूद स्थानीय स्तर पर त्योहारी मांग बरकरार रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में 620 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी रही जबकि दाल-दलहन में मिलाजुला रुख वहीं चीनी और गुड़ के भाव चढ़ गए। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का नवंबर वायदा सप्ताहांत पर 133 रिंगिट लुढ़ककर 4317 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह नवंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.36 सेंट की गिरावट के साथ 42.53 सेंट प्रति पौंड बोला गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^