उ. मिस्र में दुर्घटना में छह की मौत, 13 घायल
19-May-2024 11:46 PM 5715
काहिरा, 19 मई (संवाददाता) मिस्र की राजधानी काहिरा के उत्तर में कल्यूबिया गवर्नरेट के शुबरा अल-खेमा इलाके में रिंग रोड पर रविवार को एक बस ने पैदल यात्रियों को कुचल दिया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। सरकारी अहराम ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित सड़क के किनारे खड़े थे, तभी चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस ने लोगों को कुचल दिया। सार्वजनिक अभियोजन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। बस के चालक को हिरासत में ले लिया गया और नशीली दवाओं का परीक्षण करने का आदेश दिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^