उभरते गायकों को 'स्टार' बनाने के सपने दिखा 50 लाख की ठगी का अभियुक्त गिरफ्तार
19-Sep-2021 10:28 PM 7487
नयी दिल्ली, 19 सितंबर (AGENCY) दिल्ली पुलिस ने उभरते गायकों को रातों-रात 'स्टार' बनाने के सपने दिखा कर उनसे ऑनलाइन 50 लाख रुपये से अधिक रकम की ऑनलाइन ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने रविवार को बताया कि 59 वर्षीय आरोपी महावीर प्रसाद शर्मा को एक शिकायत के आधार पर मेघालय के शिलांग स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी महावीर को दिल्ली के शालीमार बाग क्षेत्र के निवासी एवं प्रॉपर्टी डीलर लोकेश वोहरा (50) से 21 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर मेघालय में कई स्थानों पर छापे मारे जाने के बाद अभियुक्त पकड़ा गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^