उदयनिधि ने भाजपा पर अपनी विफलताओं को बचाने के लिए सनातन विवाद को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का लगाया आरोप
07-Sep-2023 10:36 PM 8544
चेन्नई, 07 सितंबर (संवाददाता) तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री और द्रमुक युवा विंग के नेता उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर अपनी टिप्पणियों के लिए भाजपा और केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी आलोचना के बीच, गुरुवार को कहा कि केंद्र में भाजपा शासन अपनी विफलताओं से खुद को बचाने के लिए एक हथियार के रूप में इसका इस्तेमाल कर रहा है। यहां एक बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता हाल ही में तमिलनाडु प्रोग्रेसिव राइटर्स एंड आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (टीएनपीडब्ल्यूएए) सम्मेलन में की गई उनकी टिप्पणियों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी उनकी टिप्पणी पर उपजे राजनीतिक विवाद को खुद को बचाने के लिए एक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। “वे इस पंक्ति को अपनी सुरक्षा के लिए एक हथियार मानते हैं। आश्चर्य की बात यह है कि अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी फर्जी खबरों के आधार पर मेरे खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^