उन्नाव:अवैध रूप से देश मे निवास करने के आरोप में म्यांमार की तीन महिला नागरिक गिरफ्तार
25-May-2025 08:46 PM 2243
उन्नाव, 25 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गंगाघाट पुलिस ने म्यामांर की तीन महिला विदेशी नागरिकों को कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में रह रहे होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दी गयी जानकारी में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गंगाघाट पुलिस ने रविवार को यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाएं गंगाघाट थाना क्षेत्र के मनोहर नगर स्थित गंगा किनारे झोपड़ पट्टी में अपने परिवार के साथ रह रही थीं और उनके पास भारत में रहने या प्रवेश के कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^