उपचुनाव में भाजपा जीतेगी सभी दस सीटें: केशव
18-Aug-2024 07:09 PM 8211
मिर्जापुर 18अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि राज्य की दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शत प्रतिशत जीत हासिल करेगी। मझवा विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के परिपेक्ष्य में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुये श्री मौर्य ने रविवार को कहा कि विपक्षी दलों ने संविधान और आरक्षण समाप्त करने का झूठ फैला कर उत्तर प्रदेश में कुछ सीटें भाजपा से ज्यादा जीती हैं मगर झूठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। देश में किसी की हैसियत नहीं है। भारत के संविधान को समाप्त कर सके,न ही आरक्षण समाप्त होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^