उपचुनावः भाजपा ने वाव विधानसभा क्षेत्र के लिए ठाकोर को बनाया उम्मीदवार
25-Oct-2024 07:45 PM 1738
नयी दिल्ली 25 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात के वाव विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी ने श्री स्वरूपजी सरदारजी ठाकोर को वाव विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात के वाव विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए श्री ठाकोर के नाम को मंजूरी प्रदान की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^