उपचुनावों में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिकः अनुराग
06-Jul-2024 10:51 PM 1503
हमीरपुर, 06 जुलाई (संवाददाता) पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि देश में जहां एक तरफ़ मोदी जी ने जीत की हैट्रिक लगाई तो कांग्रेस ने भी लगातार तीसरी बार हार की हैट्रिक लगाई है। अब हिमाचल में तीन विधानसभा उपचुनाव में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। श्री ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के देहरा विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी होशियार सिंह के पक्ष में जातिदास मंदिर, ढलियारा बाज़ार, नेहरन पुखर बाज़ार, होटल ब्लू मैंगो, नेहरन पुखर, बरजाता बस्ती तल्ला पट्टा व देहरा बाज़ार में जनसंपर्क व जनसभा को संबोधित कर भाजपा की प्रचंड जीत का आह्वान किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^