उपमुख्यमंत्री चला रहे है राज्य सरकार, शिंदे के पास कोई विभाग नहीं: कांग्रेस
06-Aug-2022 11:54 PM 4452
मुंबई 06 अगस्त (AGENCY) महाराष्ट्र कांग्रेस ने शनिवार को एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडनवीस के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं करने की आलोचना करते हुए कहा कि श्री शिंदे के पास मंत्रिमंडल नहीं है और उपमुख्यमंत्री सचिवों के जरिए सरकार चला रहे हैं जो कि गलत है। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा, “यह महाराष्ट्र का दुर्भाग्य है मुख्यमंत्री शिंदे भारतीय जनता पार्टी की मदद से सरकार बनाने के 36 दिन बाद भी मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाये।” उन्होंने कहा, “उपमुख्यमंत्री फडणवीस सरकार चला रहे हैं और मुख्यमंत्री शिंदे वही करते हैं जो उसने कहा जाता है।” उन्होंने कहा कि श्री शिंदे ने शिवसेना से विद्रोह किया और मुख्यमंत्री बने, लेकिन वह मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सचिवों के जरिए नहीं बल्कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा सरकार चलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार हुआ है। कांग्रेस नेता ने कहा, “हम श्री शिंदे के सरकार चलाने के लिए सचिवों को सत्ता देने के फैसले की निंदा करते हैं।” उन्होंने कहा कि सचिवों के जरिए नहीं बल्कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा सरकार चलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री शिंदे ने प्रशासन के पहिये को उल्टा कर दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^