उपराज्यपाल ने कश्मीर घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
23-Oct-2024 08:48 PM 3596
श्रीनगर,23 अक्टूबर (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गत 20 अक्टूबर को गंदेरबल जिले में आमंकवादी हमले के परिप्रेक्ष्य में बुधवार को राजभवन में कश्मीर घाटी में सुरक्षा स्थिति पर समीक्षा बैठक की। श्री सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों से श्रमिकों की सुरक्षा के लिए प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और निर्माण शिविरों के आसपास सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने के लिए कड़े कदम सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने परियोजना कार्यान्वयन एजेंसियों के साथ नियमित समन्वय बैठकों के लिए तंत्र स्थापित करने पर जोर दिया तथा पुलिस को बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की सुरक्षा ऑडिट करने, रणनीतिक बिंदुओं पर चौबीसों घंटे नाके लगाने, रात्रि गश्त करने और क्षेत्र पर नियंत्रण करने का निर्देश दिये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^