उप्र में पांच साल में डेढ़ लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती से सुदृढ़ हुयी कानून व्यवस्था: योगी
27-Oct-2022 10:54 PM 3582
फरीदाबाद, 27 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 2017 के बाद कानून व्यवस्था बेहतर होने के पीछे पुलिस महकमे में पर्याप्त मानव संसाधन की तैनाती को अहम वजह बताते हुए कहा है कि बीते पांच सालों में राज्य पुलिस बल में डेढ़ लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती हुयी है। योगी ने गुरुवार को हरियाणा में फरीदाबाद के सूरजकुण्ड में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के गृह मंत्रियाें के दो दिवसीय चिन्तन शिविर में यह बात कही। अपने संबोधन में योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा और विविधताओं से युक्त प्रदेश है। इसलिए प्रशासनिक दृष्टि से यह एक चुनौतीपूर्ण राज्य भी है। इस चुनौती के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व तथा गृह मंत्री शाह के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को निरन्तर सुदृढ़ रखने में सफल सिद्ध हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^