उप्र सरकार ने बाढ़ प्रबंधन की तैयारियां की तेज की
05-Jul-2024 07:27 PM 7400
लखनऊ, 05 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए पूरे राज्य में व्यापक तैयारियां की हैं। 24 अति संवेदनशील और 16 संवेदनशील क्षेत्रों में 612 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं, जहां एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इन चौकियों का उद्देश्य बाढ़ की स्थिति को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करना, जनहानि और संपत्ति के नुकसान को कम करना है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सहायता के लिए 40 में से 39 जिलों में खाद्यान्न की निविदा प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^