उत्तर के पास पराग का जवाब नहीं, पूर्वी क्षेत्र 88 रन से जीता
28-Jul-2023 08:13 PM 8317
पुडुचेरी 28 जुलाई (संवाददाता) रियान पराग (131) और (57 रन पर चार विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन के अलावा कुमार कुशाग्र (98) के साथ छठे विकेट के लिये 235 रनो की रिकार्ड साझीदारी की मदद से पूर्वी क्षेत्र ने देवधर ट्राफी के मुकाबले में शुक्रवार को यहां उत्तर क्षेत्र के खिलाफ 88 रन से बड़ी जीत दर्ज की। पूर्वी क्षेत्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 337 रन बनाये जिसके जवाब में उत्तर क्षेत्र की पूरी टीम 45.3 ओवर के खेल में 249 रन बनाकर पवेलियन लौट गयी। पूर्वी क्षेत्र एक समय 57 रन पर पांच विकेट गंवा कर संघर्ष की स्थिति में आ गया था मगर एक छोर पर मजबूती से डटे पराग का साथ विकेटकीपर बल्लेबाज कुशाग्र ने दिया और दोनो ने पासा पलटते हुये उत्तर क्षेत्र के गेंदबाजों की जमकर धुनायी की। गुवाहटी के 21 वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी पराग को रोकने में उत्तर क्षेत्र के अनुभवी गेंदबाजों के पसीने छूट गये। उन्होने अपनी शतकीय पारी में 102 गेंद खेल कर पांच चौके और 11 गगनचुंबी छक्के लगाये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^