उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासियों से नफरत करते हैं केजरीवाल-भाजपा
09-Jan-2025 11:43 PM 7620
नयी दिल्ली 09 जनवरी (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों से नफरत करने का आरोप लगाया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी ने श्री केजरीवाल द्वारा भाजपा पर उत्तर प्रदेश और बिहार से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवाने के मुद्दे पर गुरुवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित किया और कहा कि श्री केजरीवाल दिल्ली में बसे उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों से नफरत करते हैं। संवाददाता सम्मेलन के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक श्री संजय मयूख और पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^