उत्तर प्रदेश में अब विकसित हो सकेंगे निजी औद्योगिक पार्क
03-Nov-2022 06:06 PM 4351
लखनऊ, 03 नवंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिये औद्योगिक विकास विभाग द्वारा तैयार की गयी नयी औद्योगिक नीति को मंत्रिपरिषद ने गुरुवार को मंजूरी प्रदान कर दी। इसमें उत्तर प्रदेश में निजी औद्योगिक पार्क भी स्थापित करने का प्रावधान किया गया है। राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल ‘नंदी’ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यहां हुयी मंत्रिपरिषद की बैठक में ‘नवीन उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति- 2022’ को मंजूरी दी गयी। इस नीति के माध्यम से वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए उत्तर प्रदेश पूरी तरह से तैयार है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^