16-Apr-2025 12:01 AM
6737
लखनऊ 15 अप्रैल (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 घंटों के भीतर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादलों की दूसरी सूची मंगलवार देर शाम जारी की है जिसमें छह जिलाधिकारियों समेत 16 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इससे पहले सोमवार देर शाम नौ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि अयोध्या,चंदौली,अमेठी,बदायूं,कन्नौज और इटावा के जिलाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। अयोध्या के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है वहीं चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे का तबादला अयाेध्या के जिलाधिकारी के तौर पर किया गया है। प्रयागराज के नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया है। जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा का ट्रांसफर प्रयागराज के नगर आयुक्त के पद पर किया गया है।...////...