उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा
14-Feb-2022 09:06 PM 2667
पुणे,14 फरवरी (AGENCY) उत्तर प्रदेश में सोमवार को सुबह 08़ 30 बजे हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। रात का तापमान पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस से 3.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। सौराष्ट्र, कच्छ,तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय क्षेत्र के अधिकांश स्थानों पर,तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम और झारखंड में कई स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के मैदानी इलाकों में अलवर (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बरेली और फुर्सतगंज में 500 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी। पिछले 24 घंटे के दौरान लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर, तमिलनाडु, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या गरज के साथ छींटे पड़े। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक और आंतरिक कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^