उत्तरी इराक में बम विस्फोट , आठ पुलिस अधिकारियों की मौत
18-Dec-2022 06:02 PM 2536
बगदाद 18 दिसंबर (संवाददाता) इराक के उत्तरी प्रांत किरकुक में रविवार को सड़क किनारे बम विस्फोट से आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये वहीं आतंकवादियों से मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। मेजर जनरल अब्दुल्ला अल-अब्बासी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजधानी बगदाद से लगभग 250 किलोमीटर दूर अल-रियाद शहर के पास सड़क किनारे कम से कम दो बम विस्फोट हुए। विस्फोट से आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हुए हैं। मेजर अल-अब्बासी ने बताया कि मौके पर पहुंचे सैन्य बलों के साथ आईएस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया। इराकी सुरक्षा बलों ने हाल के महीनों में आतंकवादियों पर नकेल कसने के लिए अभियान शुरू किया है। वहीं आतंकवादी समूह सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार छापामार हमले कर रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^