वाजपेयी मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी नियुक्त
09-Dec-2021 10:35 PM 4828
जयपुर 09 दिसंबर (AGENCY) भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी अनुराग वाजपेयी को राजस्थान में प्रतिनियुक्ति पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में आज जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार श्री वाजपेयी को राज्य में प्रतिनियुक्ति पर मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारीके पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री वाजपेयी प्रसिद्ध व्यंग्यकार हैं. इनकी पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। जिनमें "खादी का रुमाल" राजस्थान साहित्य अकादमी ने पुरस्कृत की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^