वानूआतू द्वीप समूह में भूकंप के झटके
22-Nov-2023 03:46 PM 1776
सुवा, 22 नवंबर (संवाददाता) वानूआतू के सानमा प्रांत में एस्पिरिटु सैंटो द्वीप पर स्थित पोर्ट ओलर्री में तीव्र भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गयी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बुधवार को यह जानकारी दी। वानूआतू से 98 किमी पूर्व में स्थानीय समयानुसार करीब 04:47 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.7 मापी गयी। भूकंप का केंद्र, जमीन से 22.5 किमी की गहराई में 14.985 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 167.983 डिग्री पूर्वी देशांतर में स्थित था। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप के आधार पर तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की। किसी के हताहत होने या क्षति की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^