वार्म अप मैच में न्यूजीलैंड से हारा दक्षिण अफ्रीका
02-Oct-2023 10:39 PM 7579
तिरुवनंतपुरम 02 अक्टूबर (संवाददाता) डेवन कॉन्वे (78 रिटायर्ड हर्ट) और टाम लेथम (52) की उपयोगी पारियां दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक (84 नाबाद) पर भारी पड़ीं जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने वर्षा बाधित वार्म अप मुकाबला सात रन से जीत लिया। ग्रीनफ़ील्ड अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 321 रन का स्कोर खड़ा किया। बारिश के कारण पड़े व्यवधान के चलते अंपायरों ने ओवरों की संख्या 37 कर दी और डीएलएस पद्धति के अनुसार दक्षिण अफ्रीका को 37 ओवरों में 237 रन का लक्ष्य दिया गया मगर टीम चार विकेट पर 211 रन ही बना सकी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^