वायुसेना ने जीत का स्वाद चखा, रॉयल रेंजर्स को हराया
14-Sep-2022 07:34 PM 2740
नयी दिल्ली, 14 सितंबर (संवाददाता) भारतीय वायुसेना ने लगातार पराजयों का सिलसिला तोड़ते हुए प्रीमियर लीग में रोयल रेंजर्स को 4-3 से हराकर पूरे अंक अर्जित किए। मैन ऑफ द मैच मणि मारन, सोमानन्दन सिंह, बिश्वजीत हलदार और तोम्बिंग गुजाम ने विजेता टीम के गोल किए। रॉयल रेंजर्स के लिए डेली (2) और प्रशांत वर्मन ने गोल जमाए। दिन के दूसरे रोमांचक मुकाबले में फ्रेंड्स यूनाइटेड ने तरुण संघा को 3-2 से परास्त किया। विजेता के गोल संडे, अजय और अभिषेक ने किए, जबकि तरुण संघा के दोनों गोल स्टेनले ने जमाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^