वैज्ञानिकों ने लुप्तप्राय काकापो तोते को संरक्षित करने के लिए कृत्रिम गर्भाधान का किया सफल उपयोग
17-May-2025 10:13 PM 2333
ऑकलैंड, 17 ​​मई (संवाददाता) न्यूजीलैंड के लुप्तप्राय हो रहे काकापो तोते को संरक्षित करने की दिशा में वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इस प्रजाति की प्रजनन क्षमता में सुधार लाने और दुर्लभ आनुवंशिकी संरक्षित करने के लिए कृत्रिम गर्भाधान (एआई) का सफलतापूर्वक उपयोग किया है। न्यूज़ीलैंड के संरक्षण विभाग, ओटागो विश्वविद्यालय और जर्मनी के जस्टस लिबीग विश्वविद्यालय गिसेन द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, एआई दुनिया के सबसे दुर्लभ तोतों में से एक को संरक्षित करने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण है, जो प्रजनन सफलता को बढ़ाने और आवश्यक आनुवंशिक विविधता को बनाए रखने में मददगार है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^