वैश्विक अनाज उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि: एफएओ
06-Jun-2025 08:07 PM 5949
नयी दिल्ली 06 जून (संवाददाता) संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन(एफएफएओ) ने कहा है कि वर्ष 2025 में रिकॉर्ड 291 करोड 10 लाख टन का वैश्विक अनाज उत्पादन का अनुमान है जो वर्ष 2024 से 2.1 प्रतिशत अधिक है। एफएओ ने शुक्रवार काे रोम में जारी आंकड़ों में बताया कि विश्व अनाज उपयोग में वर्ष 2025- 26 में 0.8 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है, जो 289 करोड़ 80 लाख टन तक पहुंच जाएगा। अनाज की वैश्विक खाद्य खपत में 0.9 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है, जबकि चारे के उपयोग में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^