वैश्विक परंपरागत औषधि केन्द्र की स्थापना बड़ी उपलब्धि: सोनाेवाल
29-Mar-2022 07:28 PM 5879
नयी दिल्ली 29 मार्च (AGENCY) केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने मंगलवार को राज्यसभा को बताया कि भारत ने गुजरात के जामनगर में डब्ल्यूएचओ वैश्विक परंपरागत औषधि केंद्र की स्थापना के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। श्री सोनोवाल ने सदन में स्वत दिये गये वक्तव्य में कहा कि वह सदस्यों को बहुत अच्छी खबर सुना रहे हैं कि भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं जिसके तहत गुजरात के जामनगर में एक वैश्विक परंपरागत औषधि केन्द्र की स्थापना की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ दुनिया भर की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को जोड़ना और विश्व भर में समग्र स्वास्थ्य में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि यह आयुष के साथ जुड़े सभी संबंधित लोगों तथा पक्षधारकों के लिए बड़ी उपलब्धि है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^