वैश्विक व्यापार में भारत की भागीदारी के विस्तार के लिये बंरगाह सुविधाओं का विस्तार जरूरी: सोनोवाल
04-Nov-2024 09:14 PM 8474
चेन्नई , 04 नवंबर (संवाददाता) केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बंदरगाहों के आधुनिकीकरण और समुद्री संपर्क बढ़ाने के लिये अपने मंत्रालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए सोमवार को कहा कि वैश्विक व्यापार में भारत की भागीदारी बढ़ाने में बंदरगाह परियोजनाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। श्री सोनाेवाल चेन्नई बंदरगाह पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “ ये परियोजनायें भारत के समुद्री बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सतत विकास पर हमारे अटूट लक्ष्य को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण हैं। हम निर्बाध संचालन और हरित पर्यावरण और बंदरगाहों को वैश्विक व्यापार की उभरती मांगों को पूरा करने के लिये तैयार कर रहे हैं, यह सुनिश्चित करते हुये कि वे पर्यावरणीय लक्ष्यों के साथ संरेखित हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^