वक्फ विधेयक को चुनौती देना अमानतुल्ला का व्यक्तिगत प्रयासः कपूर
05-Apr-2025 09:38 PM 3989
नयी दिल्ली, 05 अप्रैल (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अमानतुल्लाह खान पर निशाना साधा है और कहा है कि श्री अमानतुल्लाह अब दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष नहीं हैं, इसलिए उच्चतम न्यायालय में वक्फ विधेयक को चुनौती देना उनका व्यक्तिगत प्रयास है। श्री कपूर ने मीडिया कर्मियों से कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बदलने के बाद श्री अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष नहीं रहे, इसलिए उनकी ओर से इस विधेयक को शीष अदालत में चुनौती देने उनका व्यक्तिगत प्रयास है, यह वक्फ बोर्ड की ओर से दी गयी चुनौती नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^