वर्ष 2021-2022 में 37 प्रतिशत बढ़ा राजस्थान का निर्यात
12-Oct-2022 07:38 PM 3650
जयपुर, 12 अक्टूबर (संवाददाता) राज्य के लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने राजस्थान को अवसरों की भूमि बताते हुए कहा है कि वर्ष 2022-2022 में 37 प्रतिशत प्रदेश का निर्यात बढ़ गया हैं। श्री अरोड़ा आज फिक्की राजस्थान स्टेट काउंसिल की ओर से आयोजित सातवीं एचआर एंड स्किल्स समिट के उद्घाटन समारोह को गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गत सात और आठ अक्टूबर को आयोजित किए गए 'इन्वेस्ट राजस्थान समिट ' में निवेशकों की प्रतिक्रिया ने यह साबित कर दिया है कि राजस्थान वास्तव में अवसरों की भूमि है। राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में भाग लेने वाले निवेशकों का कहना था कि राजस्थान उनके लिए भविष्य के निवेश किए जाने वाला राज्य है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^