वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
23-Apr-2024 05:50 PM 5827
नयी दिल्ली 23 अप्रैल (संवाददाता) देश में इंटरनेट उपभोक्ताओं की कुल संख्या दिसम्बर 2023 के अंत में बढ़कर 93.61 करोड़ हो गई जो सितम्बर 2023 के अंत में 91.81 करोड़ थी। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज यहां इसको लेकर आंकड़े जारी किया। तिमाही आधार पर इंटरनेट ग्राहकों की संख्या में 1.96 प्रतिशत की तिमाही वृद्धि दर्ज की गई। कुल 93.61 करोड़ इंटरनेट उपभाक्ताओं में से वायरलाईन इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 3.85 करोड़ तथा वायरलेस इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 89.75 करोड़ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^