वसावड़ा शतक के करीब, सौराष्ट्र ने बनायी विशाल बढ़त
17-Feb-2023 07:43 PM 2540
कोलकाता,17 फरवरी (संवाददाता) पहले दिन गेंदबाजों के तेजतर्रार प्रदर्शन के बाद दूसरे दिन बल्लेबाजों के धैर्यवान अभियान के दम पर सौराष्ट्र ने बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल पर शुक्रवार को अपनी पकड़ मजबूत कर ली। सौराष्ट्र ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट गंवाकर 317 रन बना लिये और उसकी बढ़त अब 143 रन की हो चुकी है। सौराष्ट्र की ओर से हार्विक देसाई (50) शेल्डन जैकसन (59), अर्पित वसावड़ा (81) और चिराग जानी (57) ने अर्द्धशतक जड़े।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^