विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में आठ लोकसभा सीटों पर औसतन 59.63 प्रतिशत मतदान
27-Apr-2024 01:26 PM 8252
मुंबई 27 अप्रैल (संवाददाता) महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में विदर्भ और मराठवाड़ा के आठ निर्वाचन क्षेत्रों में औसत मतदान दर 59.63 प्रतिशत दर्ज किया गया जो 2019 के चुनाव की तुलना में 3.17 फीसदी कम है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सभी ईवीएम एकत्र करने के बाद अंतिम प्रतिशत निकाला गया है। वर्धा सीट पर सबसे अधिक 62.65 प्रतिशत मतदान हुआ। अमरावती में 60.74 , परभणी में 60.09 , हिंगोली में 59.87 , नांदेड़ में 59.57, अकोला में 58.09 , बुलढाणा में 57.27 और सबसे कम वाशिम-यवतमाल में 57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^