विदेशी मुद्रा भंडार 1.76 अरब डॉलर घटकर 630.2 अरब डॉलर पर
20-Feb-2022 12:50 PM 1925
मुंबई 20 फरवरी (AGENCY) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 1.76 अरब डॉलर कम होकर 630.2 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.19 अरब डॉलर बढ़कर 631.95 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 11 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.76 अरब डॉलर गिरकर 565.56 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, इस दौरान स्वर्ण भंडार 95.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.17 अरब डॉलर हो गया। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.6 करोड़ डॉलर घटकर 5.21 अरब डॉलर रह गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^