विदेशी मुद्रा भंडार 2.2 अरब डॉलर घटकर 584.7 अरब डॉलर पर
15-Oct-2023 12:03 PM 3218
मुंबई 15 अक्टूबर (संवाददाता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी आने से 06 अक्टूबर को को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार पांचवें सप्ताह गिरता हुआ 2.2 अरब डॉलर घटकर 584.7 अरब डॉलर रहा गया वहीं इसके पिछले सप्ताह यह 3.8 अरब कम होकर 586.9 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 06 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 70.7 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 519.5 अरब डॉलर रह गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.4 अरब डॉलर की कमी के साथ 42.3 अरब डॉलर पर आ गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^