विदेशी मुद्रा भंडार 2.23 अरब डॉलर बढ़कर 634.96 अरब डॉलर पर
23-Jan-2022 02:55 PM 1852
मुंबई 23 जनवरी (AGENCY) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 जनवरी को समाप्त सप्ताह में पिछले तीन सप्ताह की गिरावट से उबरते हुए 2.23 अरब डॉलर बढ़कर 634.96 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 87.8 करोड़ डॉलर घटकर 632.73 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 14 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.35 अरब डॉलर बढ़कर 570.74 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इस दौरान स्वर्ण भंडार 72.6 करोड़ डॉलर अधिक होकर 39.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 12.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.22 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 3.6 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 5.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^