विदेशी मुद्रा भंडार 2.92 अरब डॉलर कम होकर 652.9 अरब डॉलर पर
21-Jun-2024 06:16 PM 1729
मुंबई 21 जून (संवाददाता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) के पास आरक्षित निधि में गिरावट आने से 14 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.92 अरब डॉलर कम होकर 652.9 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.31 अरब डॉलर बढ़कर 655.82 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^